Love Today Remake के लिए डेविड धवन ने कसी कमर!! इस यंग एक्टर संग मिलाया हाथ

Varun-David making Love Today Hindi Remake: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन (Varun Dhawan) और डेविड धवन (David Dhawan) जल्द ही साउथ की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म लव टुडे (Love Today) का हिन्दी रीमेक शुरू करेंगे, जिसे बोनी कपूर (Boney Kapoor) प्रोड्यूस करेंगे। बोनी कपूर को फिल्म लव टुडे की कहानी काफी पसंद आई है, जिसे वो हिन्दी में रीमेक करने की सोच रहे हैं।

Varun-David making Love Today Hindi Remake: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री लम्बे समय से साउथ की हिट फिल्मों का रीमेक बनाती रही है। ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने बॉलीवुड स्टार्स के डूबते करियर को बचाया है। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) भी लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के दौर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हिट फिल्मों का रुख करने की सोच रहे हैं। यही कारण है कि वो साउथ की सुपरहिट फिल्म लव टुडे (Love Today Hindi Remake) का हिन्दी रीमेक बनाने के लिए तैयार हैं, जिसे उनके पिता डेविड धवन (David Dhawan) डायरेक्ट करेंगे।

Love Today Remake के लिए डेविड धवन ने कसी कमर!! इस यंग एक्टर संग मिलाया हाथ

Love Today Remake के लिए डेविड धवन ने कसी कमर!! इस यंग एक्टर संग मिलाया हाथ

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म लव टुडे के हिन्दी रीमेक राइट्स निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने खरीद लिए हैं। बोनी कपूर इस फिल्म को हिन्दी में बनाने की सोच रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने डेविड धवन और वरुण धवन के साथ हाथ मिलाने का फैसला लिया है। डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है, जिस कारण बोनी कपूर इस कॉमेडी मूवी को इन दोनों के साथ शुरू करने की सोच रहे हैं।

End of Feed