रणबीर-आलिया की Love And War के ट्रेलर से पहले रिलीज होगा गाना, संजय लीला भंसाली ने बनाया खास प्लान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2026, 03:37 PM IST

Love And War New Update: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

Love And War New Update: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों में कहानी और स्टार्स के साथ-साथ म्यूजिक का भी अहम रोल होता है। उनकी फिल्मों के गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ जाते हैं। यही वजह है कि उनकी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की झलक पाने के लिए दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Love And War New Update

'लव एंड वॉर' के प्रमोशन में संजय लीला भंसाली चलेंगे पुरानी राह, ट्रेलर से पहले फैंस को देंगे म्यूजिकल ट्रीट (Image Source: Love And War Movie)

ट्रेलर से पहले रिलीज होगा फिल्म का गाना

वैरायटी इंडिया (Variety India) की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' का ट्रेलर जारी करने से पहले फिल्म का एक गाना रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। यानी दर्शकों को फिल्म की कहानी और किरदारों की झलक ट्रेलर के जरिए मिलने से पहले इसके म्यूजिक से जुड़ने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भंसाली पहले भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन में इस तरीके को अपना चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के गाने को लेकर कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

End of Feed