"पहले मेरी कविताएं पूरी तो..." अधूरी रह गई धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश, आखिरी दिनों में हेमा मालिनी को बताया था हाल-ए-दिल

Hema Malini Reveals Dharmendra’s Last Wish: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है। हाल ही धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पति की आखिरी ख्वाहिश के बारे में बड़ा खुलासा किया है। हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी कविता पूरी करना चाहते थे।

Hema Malini Reveals Dharmendra’s Last Wish: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद से लेकर अब तक कई चीजें ऐसी सामने आ रही हैं, जिनके जानकार फैन्स इमोशनल हो रहे हैं। फैन्स देओल फैमिली से इसलिए भी निराश हैं क्योंकि अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया। ऐसे में अब यूएई स्थित फिल्म निर्माता हमद अल रियामी ने खुलासा किया है कि हेमा मालिनी ने इस बारे में बात की और उन्होंने धर्मेंद्र के आखिरी दिन बेहद दुखद थे। हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र की फैमिली उन्हें उस हालत में नहीं देख पा रही थी। इस दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी ख्वाहिश के बारे में भी खुलकर बात की।

Hema Malini Reveals Dharmendra’s Heartfelt Reply

Pic Credit: Instagram

धर्मेंद्र के जाने से दुखी हैं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिनों बाद फिल्म निर्माता हमद अल रियामी ने हेमा मालिनी से मुलाकात की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया। इस पोस्ट में हमद ने कई चीजों के बारे बताया। अरबी में लिखे गए इस कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'शोक के तीसरे दिन मैं दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी से मिलने गया लेकिन इस बार चीजें एकदम अलग थीं। हेमा मालिनी के चेहरे पर एक दर्द था।'

End of Feed