Leo box office collection Day 2: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए लाखों-करोड़ों दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर में उमड़ी हुई दिखती है। फिल्म के लिए फैंस काफी सालों से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिसमें विजय की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर कई बॉलीवुड फिल्मों के छक्के छुड़ा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कलेक्शन।
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार लियो (Leo) साल 2023 की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने 36 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में लियो का अब 100.80 करोड़ का कलेक्शन हो गया है, जो मेकर्स के किये काफी फायदेमंद है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई।
लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म लियो का कलेक्शन देख सभी की आंखें चौंधिया गई हैं। फैंस के क्रेज को दो दिन में ही शतक जड़वा दिया है। जानकारी के लिए बता दें की इस फिल्म में विजय के साथ-साथ विलेन के रूप में संजय दत्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं।
