Ranbir Kapoor समेत पूरे परिवार पर दर्ज हुआ केस, केक पर शराब डालकर लगाया 'जय माता दी' का नारा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2023, 08:36 AM IST

Legal Case Against Ranbir Kapoor: कपूर परिवार हर साल क्रिसमस एक साथ ही मनाता है। हालांकि इस पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसकी वजह से अब रणबीर कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Legal Case Against Ranbir Kapoor: कपूर परिवार हर साल क्रिसमस एक साथ ही मनाता है। हालांकि इस पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसकी वजह से अब रणबीर कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है। कपूर परिवार पर हिंदू धर्म की भावनाएं भड़काने के आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणबीर कपूर एक केक पर शराब डालते हैं और फिर उसे लाइटर से जला देते हैं। केक को जलाते वक्त पर 'जय माता दी' का नारा लगाते हैं, बस इसी बात से सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं।

उनका मानना है कि शराब को जलाते वक्त वह जय माता दी का नारा लगाकर हिंदू धर्म और देवी देवातओं का अपमान कर रहे हैं। इसी चक्कर में अब उनके खिलाफ केस भी रजिस्टर हो गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

क्रिसमस मनाने के चक्कर में बुरा फंसे रणबीर कपूर

भारतीय दंड संहिता की धारा 295, 509, (34) के तहत रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और कपूर परिवार पर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने के लिए केस रजिस्टर करवा दिया गया है। यह केस संजय दीनानाथ तिवारी नाम के व्यक्ति ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रजिस्टर किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग रणबीर कपूर को शराब से आग जलाकर जय माता दी का नारा लगाने के लिए बुरा भला बोल रहे हैं.

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed