लैंडफॉल बनी ओडिया सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, इतने करोड़ रुपये का है बजट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2025, 07:41 PM IST

ओडिया सिनेमा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ओडिया सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म का ऐलान हो गया है। फिल्म फिल्म लैंडफॉल (Landfall) को 10 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है।

बॉलीवुड के साथ-साथ इन दिनों ओडिया सिनेमा की भी खूब चर्चा हो रही हैं। ओडिया सिनेमा की एक के बाद एक फिल्में नया इतिहास रच रही हैं। इसी बीच एक और नई ओडिया सिनेमा की फिल्म लैंडफॉल (Landfall) चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आ रही है, जिसने लोगों को हैरान कर रहा रखा है। इस फिल्म को लेकर इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है जिसे जानने के बाद ओडिया सिनेमा के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। फिल्म लैंडफॉल ओडिया सिनेमा की सबसे महंगी मूवी होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म लैंडफॉल का कितना बजट है और फिल्म में क्या-क्या खास है।

most expensive film of odia cinema

'लैंडफॉल' का है ये बजट

ओडिया सिनेमा हर दिन एक नए आयाम को छू रहा है। इसी बीच ओडिया सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का भी ऐलान हो गया है। फिल्म लैंडफॉल अब तक की ओडिया सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट की मूवी होने वाली है। ओडिया सेलेब्रिटी (Odia Celebrity) की खबर के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 10 रुपये करोड़ है, और ये हाई-क्वालिटी एनिमेशन और VFX के साथ दर्शकों को चौंकाने वाली है।

End of Feed