Lalkaara: आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म से बाहर हुए Farhan Akhtar, इस एक्टर की हुई एंट्री

Farhan Akhtar Out From Lalkaara: आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 'ललकार' को फरहान अख्तर ने छोड़ दिया है। इस मूवी में फरहान की जगह अब सिद्धांत गुप्ता लेंगे।

Farhan Akhtar Out From Lalkaara: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट जोड़ी ने फिल्म 'लगान' में एक-साथ काम किया था। इस मूवी की बड़ी सफलता के सालों बाद अब आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म 'ललकार' के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की घोषणा करने के बाद मेकर्स ने एक्टर्स की कास्टिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में फरहान अख्तर की कास्टिंग की गई थी लेकिन अभिनेता ने इससे बाहर होने का फैसला कर लिया है। आइए जानते हैं मेकर्स फरहान अख्तर की जगह अब किस अभिनेता को कास्ट करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yash संग इंटीमेट सीन पर Kiara Advani को ट्रोल करना पड़ा भारी, Huma Qureshi ने लगाई क्लास)

Farhan Akhtar Out From Aamir Khan-Ashutosh Gowariker’s Lalkaara

आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'ललकार' से फरहान अख्तर बाहर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'ललकार' मूवी में फरहान अख्तर के बाहर होने के बाद अब मेकर्स ने सिद्धांत गुप्ता को फिल्म के लिए फाइनल किया है। इस मूवी में सिद्धांत गुप्ता को आमिर खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी से फरहान अख्तर के बाहर होने की वजह उनके अगले प्रोजेक्ट का शेड्यूल बताया जा रहा है। आर.डी. बर्मन की जिंदगी पर फिल्म में फरहान मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस मूवी को नीरज पांडे डायरेक्ट करने वाले हैं। यह फिल्म फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की वजह से Sudesh Berry ने गंवा दी थी 'Darr', सालों बाद किया बड़ा खुलासा)

फरहान अख्तर ने इसी कारण एक ही प्रोजेक्ट पर ध्यान देने का निर्णय लिया है। इस किरदार के लिए उन्हें बहुत ज्यादा तैयारी करनी होगी और शूटिंग पूरी होने तक पूरा समय इसी फिल्म को देना होगा। ऐसे में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म के लिए भी उन्हें कई महीने क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी थी। अभिनेता के इतना समय नहीं था। इसलिए फरहान ने आर.डी. बर्मन वाली फिल्म को प्राथमिकता दी। इस मूवी में आमिर क्रिकेट को महान खिलाड़ी लाला अमरनाथ का रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। लाला अमरनाथ, भारत के पहले क्रिकेट कप्तान थे। उन्होंने बंटवारे के बाद भारत-पाकिस्तान की पहली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। फिल्म की शूटिंग 1 अक्टूबर से मुंबई में शुरू होगी।

End of Feed