Laikey Laikaa Poster: प्यार के लिए बगावत करेंगे राशा-अभय

Laikey Laikaa Poster: पिछले कुछ समय से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बिग बजट एक्शन फिल्मों को रिलीज कर रही है, जो बॉक्स ऑफिस हिला रही हैं लेकिन जल्द ही सिनेमाघरों में एक ऐसी मूवी रिलीज होने वाली है, जो कपल्स को थिएटर में लाएगी क्योंकि इसमें उन्हें सच्चे प्यार के लिए जंग करते दो आशिक नजर आएंगे।

Laikey Laikaa Poster: क्या आपको लव स्टोरीज बड़े पर्दे पर देखा पसंद है और आजकल रिलीज होने वाली रोमांटिक मूवीज देखकर आपका दिल खुश नहीं हो रहा है? अगर आपका जवाब हां है तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही सिनेमाघरों में एक ऐसी मूवी रिलीज होने वाली है, जो आपका दिल खुश कर देगी। हम बात कर रहे हैं राशा थडानी और अभय वर्मा की अपकमिंग मूवी लईकी लईका की, जो इस साल गर्मियों में कपल्स को सिनेमाघरों में खींचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। (इसे भी पढ़ें: King: रिलीज से पहले IMDb पर दिखा शाहरुख खान की 'किंग' का जलवा, 2026 में बना डाला ये रिकॉर्ड)

Laikey Laikaa

मेकर्स ने रिलीज किए लईकी लईका के पोस्टर्स

राशा थडानी और अभय वर्मा की फिल्म लईकी लईका के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसके पोस्टर्स रिलीज किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस अभी से एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने लईकी लईका को पोस्टर्स से एक बात बता दी है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में सच्चा प्यार, सच्ची आशिकी और खून भरी जंग देखने को मिलेगी। आजकल रिलीज होने वाली रोमांटिक मूवीज में ये चीजें गायब नजर आती हैं। राशा थडानी और अभय वर्मा की अपकमिंग मूवी इसी कमी को पूरी करेगी। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: नहीं हुआ तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया का ब्रेकअप)

फ्लॉप रहा है राशा थडानी का बॉलीवुड डेब्यू

अदाकारा रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अजय देवगन के भांजे के साथ फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पायी। फिल्म आजाद में अजय देवगन खुद भी थे लेकिन फिर भी दर्शकों ने इसे भाव नहीं दिया। हालांकि आजाद में अदाकारा राशा थडानी की जमकर तारीफ हुई थी। दर्शकों को राशा थडानी का डांस काफी पसंद आया था। उई अम्मा गाने में उनके एक्सप्रेशन्स ने सबको प्रभावित किया था और दर्शक उनके फैन हो गए थे। दर्शकों को राशा थडानी की सेकेंड पूरी का इंतजार है क्योंकि सभी को लगता है कि वो आने वाले समय में बड़ी हीरोइन बनकर उभरेंगी।

End of Feed