Lahore 1947 Title Change: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म लाहौर 1947 की नई रिलीज डेट सामने आई थी, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया। अब इन सब के बीच सनी देओल ने फिल्म लाहौर 1947 को लेकर एक और अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल ने फिल्म लाहौर 1947 को लेकर क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: IMDb
ये भी पढ़ें: सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने के बारे की बात, बोले 'मेरे लायक उस समय...'
बदलेगा फिल्म का टाइटल?
एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपनी फिल्म लाहौर 1947 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म लाहौर 1947 का नाम है। सनी देओल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सनी देओल ने फिल्म लाहौर 1947 को नाम का बदलने की तरफ इशारा किया है। सनी देओल ने ANI से बातचीत के दौरान कहा कि 'मेरी कई फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक है लाहौर 1947 भी है। शायद नाम बदल जाए, या फिर वही रहे। ये फिल्म एक बहुत मशहूर नाटक पर आधारित है। ये फिल्म 15 अगस्त के आसपास सिनेमाघरों में लगेगी।' इस खबर के सामने आने बाद फिल्म लाहौर 1947 को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा मेकर्स फिल्म लाहौर 1947 को नाम बदलते हैं या यही रहने वाला है। आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल 13 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा (Preity Zinta), शबाना आजमी (Shabana Azmi), अली फजल (Ali Fazal) और करण देओल (Karan Deol) जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) का भी फिल्म लाहौर 1947 में कैमियो हो सकता है। फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
