सनी देओल की Lahore 1947 की कहानी हुई लीक, आमिर खान की मूवी में बनेंगे 55 साल के बूढ़े मुसलमान!!

Sunny Deol Lahore 1947 story LEAKED: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर में बनी फिल्म लाहौर 1947 (Lahore 1947 Movie) में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने किया है। सनी देओल और आमिर खान (Sunny Deol) की लाहौर 1947 जाने-माने लेखक असगर वजाहत (Asghar Wajahat) के मशहूर प्ले जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई (Jis Lahore Nai Dekhya, O Jamyai Ni) पर आधारित है।

Sunny Deol Lahore 1947 story LEAKED: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 'जख्मी शेर' सनी देओल (Sunny Deol) की किस्मत गदर 2 (Gadar 2) के बाद बदल गई है। अनिल शर्मा (Anil Sharma) के डायरेक्शन में बनी गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने 500 करोड़ से भी ज्यादा रुपये अपने खाते में जोड़े थे। गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद सनी देओल के पास बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर्स की झड़ी लग गई, जिनमें से उन्होंने कुछ फिल्में साइन भी किए हैं। इन्हीं में से एक लाहौर 1947 (Lahore 1947 Movie) है, जिसे आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म लाहौर 1947 का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) कर रहे हैं, जिनके साथ सनी देओल का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। लाहौर 1947 के साथ सनी देओल, आमिर खान, प्रीतिं जिंटा (Preity Zinta) और राजकुमार संतोषी जैसे मंझे हुए खिलाड़ियों का नाम जुड़ा है, जिस कारण ट्रेड पंडित इसकी सफलता की गारंटी देते नहीं थक रहे हैं। इतने बड़े-बड़े नामों के साथ-साथ एक और बड़ी चीज है, जो लाहौर 1947 की सफलता की गारंटी दे रही है और वो इसकी कहानी है।

Lahore 1947 Story Leaked

सनी देओल की इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल को एकदम अलग अंदाज में देखा जाएगा। फिल्म को आमिर खान के बैनर तले बनाया जा रहा है।

महान लेखक असगर वजाहत के मशहूर प्ले जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई पर आधारित है सनी देओल की लाहौर 1947

गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद आमिर खान ने सनी देओल को फिल्म लाहौर 1947 का ऑफर दिया था। गदर 2 की सक्सेस पार्टी में आमिर खान ने लाहौर 1947 की कहानी सुनाई, जो सनी पाजी को काफी पसंद आई थी। आमिर ने इसी पार्टी के दौरान सनी को बताया कि राजकुमार संतोषी फिल्म का डायरेक्शन करेंगे, जिसके बाद जाट एक्टर का दिल खुश हो गया। राजकुमार संतोषी को सनी ने ही कभी इंडस्ट्री में चांस दिया था। सनी देओल ने तुरंत फिल्म लाहौर 1947 साइन कर ली और आमिर ने इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया।

End of Feed