Aryan Khan की फिल्म का हिस्सा होंगे Bobby deol, 'एनिमल' एक्टर ने किया कन्फर्म

Bobby Deol in Aryan Khan's Stardom: करण जौहर के शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि वो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू 'स्टारडम' में नजर आएंगे। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी।

Bobby Deol in Aryan Khan's Stardom: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विथ करण 8' (Koffee With Karan 8) के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखा गया था। बीती रात इस चैट का दूसरा एपिसोड में भी सामने आया, इसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) और सनी देओल (Sunny Deol) बतौर मेहमान नजर आए। इस चैट पर पर बॉबी और सनी पाजी ने कई खुलासे किए। इस दौरान बॉबी देओल ने यह भी कन्फर्म करते हुए बताया कि वो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान की डेब्यू फिल्म 'स्टारडम' (Stardom) में नजर आएंगे।

Shah Rukh Khan-Aryan Khan-Bobby Deol

करण जौहर के शो पर बॉबी देओल ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज प्रोडक्शन के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा कि मैंने सबसे पहले क्लास ऑफ '83' की थी और अब आर्यन खान के शो में भी मैं नजर आऊंगा। मुझे लगता है कि इस प्रोडक्शन हाउस ने मुझे अच्छा कंटेंट दिया है।

End of Feed