Rakesh Roshan On Rajat Bedi Entering In Krrish 4: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'कृष 4' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाते नजर आएंगे। ऋतिक रोशन फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी करेंगे। 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर दर्शकों में भी काफी एक्साइटमेंट है। वहीं फिल्म को लेकर ये भी खबर आई थी कि 'कोई मिल गया' के बाद रजत बेदी एक बार फिर से बतौर विलेन मूवी में कदम रखेंगे। लेकिन अब इस मामले पर खुद फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'कृष 4' में रजत बेदी (Rajat Bedi) की एंट्री से जुड़ी अफवाहों का सच जाहिर किया है। हालांकि राकेश रोशन के बयान ने कहीं न कहीं रजत बेदी के फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है।
फोटो क्रेडिट- रजत बेदी इंस्टाग्राम
'कृष 4' (Krrish 4) में रजत बेदी (Rajat Bedi) की एंट्री को लेकर राकेश रोशन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने रजत बेदी की एंट्री से जुड़ी अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "रजत बेदी के 'कृष 4' में एक्टिंग करने की खबर पूरी तरह से गलत है। इन अफवाहों के पीछे कोई भी सच नहीं है।" रजत बेदी को आखिरी बार आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज में देखा गया था। इस वेब शो में रजत बेदी की वापसी ने धमाल मचा दिया था। आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आने के बाद रजत बेदी के हाथ कई बड़ी फिल्मों के ऑफर भी लगे, हालांकि इन फिल्मों के नाम से अभी पर्दा उठना बाकी है।
बता दें कि रजत बेदी (Rajat Bedi) राकेश रोशन और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कोई मिल गया' में काम कर चुके हैं। इस मूवी में उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। अपने एक इंटरव्यू में रजत बेदी ने राकेश रोशन के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं राकेश रोशन सर के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करता हूं। वो बहुत ही मददगार डायरेक्टर हैं। वह अभिनय करके बताते हैं कि स्क्रीन पर सीन कैसा दिखना चाहिए। केवल एक्टर-डायरेक्टर ही ऐसा कर सकता है।"
