Pathan के BLOCKBUSTER होते ही बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, की Shah Rukh Khan की तारीफ

KRK trolled Vivek for praising Pathaan: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो शेयर करते हुए कमाल आर खान ने उनका मजाक उड़ाया है। वीडियो में विवेक शाहरुख खान की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने दम पर फिल्म पठान को सुपरहिट बनाया और विरोधियों का मुंह बंद कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विवेक अग्निहोत्री ने की शाहरुख खान और पठान की तारीफ
  • कमाल आर खान ने उड़ाया विवेक का मजाक
  • वायरल वीडियो में फिल्म पठान की तारीफ करते दिख रहे हैं विवेक अग्निहोत्री

KRK trolled Vivek for praising Pathaan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करके ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म पठान का लोग जिस तरह से विरोध कर रहे थे, उसे देख कई लोग सोच रहे थे कि यह मूवी रिलीज भी हो पाएगी? इतने विरोध के बीच शाहरुख खान ने न केवल फिल्म पठान को सिनेमाघरों में बिगेस्ट रिलीज दिलाई बल्कि इस फिल्म को शानदार तरह से प्रमोट भी किया, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 900 करोड़ के पार निकल चुकी है। फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर साबित होते ही कई लोगों के सुर बदलते दिख रहे हैं, जो बायकॉट गैंग के सपोर्टर के रूप में जाने जाते हैं।

Pathan के BLOCKBUSTER होते ही बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, की Shah Rukh Khan की तारीफ

Pathan के BLOCKBUSTER होते ही बदले विवेक अग्निहोत्री के सुर, की Shah Rukh Khan की तारीफ

डायरेक्टर विवेक अग्रिहोत्री का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पठान की तारीफ करते दिख रहे हैं। विवेक इसमें कहते नजर आ रहे हैं कि फिल्म पठान किन-किन कारणों के चलते हिट हुई। विवेक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, 'पठान शाहरुख खान के करिश्मे की वजह से हिट हुई है। उन्होंने इसे शानदार तरीके से मार्केट किया। शाहरुख ने इसे ऐसे प्रमोट किया कि ये मेरी जिम्मेदारी है। फिल्म को उन बयानों का भी फायदा हुआ, जो इसके खिलाफ थे। लोगों ने पठान के खिलाफ फालतू की बयानबाजी की, जिसका इसे फायदा हुआ।'

End of Feed