आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हुए थे। वही पापा की फिल्म देखने के लिए आमिर खान का बेटे जुनैद खान भी शामिल हुआ था, लेकिन जुनैद खान के बाद एक ऐसी घटना हो गई, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Junaid Khan
बता दें आमिर खान के बेटे जुनैद खान सलमान खान से मिलने की कोशिश कर रहे थे तभी ‘सिकंदर’ के बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सलमान खान के गार्ड को ट्रोल कर रहे हैं। वही कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने जुनैद खान की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है। केआरके ने कहा-“कुछ दिन पहले जुनैद खान ने कहा था मुझे सोशल मीडिया पर आने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर कोई मुझे जानता है, लेकिन सलमान के सुरक्षा गार्ड भी उन्हें नहीं पहचानते है। केआरके के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने लिखा-"ना जुनैद खान चलेगा और ना आर्यन खान और तेरा खान तो कोई है ही नहीं।”
मेरा बेटा अनपढ़ नहीं है
यूजर के इस कमेंट के बाद केआरके ने करारा जवाब दिया है। केआरके ने कहा-“मेरा बेटा अनपढ़ नहीं है, तो वो एक्टर क्यों बनेगा? उसके पास इतनी सारी डिग्रियां हैं कि वो जीवन में बहुत कुछ कर सकता है।”
