KRK wants BCCI to make Hardik T20 captain: भारतीय फिल्म एक्टर और फिल्म क्रिटीक भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों को ट्रोल करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। जब भी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब होता है, केआरके ट्विटर पर भारतीय खिलाड़ियों को मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं। गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से हार गई, जिसके बाद केआरके ने रोहित शर्मा को अपना निशाना बनाया है। केआरके ने ट्वीट करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को रोहित शर्मा से कप्तानी ले लेनी चाहिए और उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए।
भारतीय टीम हारी सेमीफाइनल तो KRK बोले 'रोहित शर्मा से छीनो कप्तानी', इस ऑलराउंडर पर खेला दांव
कमाल आर खान ने भारतीय टीम को लेकर दो ट्वीट किए हैं। इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'अगर बीसीसीआई मेंबर्स चाहते हैं कि भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम मजबूत हो जाए तो उन्हें हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना चाहिए और जितनी जल्दी हो विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और आर अश्विन को टीम से बाहर कर देना चाहिए।'
If @BCCI wants to make a good #T20 Team then they must appoint @hardikpandya7 captain and remove #ViratKohli… t.co/CioNTykJoI
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
कमाल आर खान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'हार्दिक पांड्या ने कमाल की पारी खेली है। उन्होंने आज साबित कर दिया है कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या को भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम का कप्तान होना चाहिए।'
Hardik has played a brilliant inning. He @hardikpandya7 is a big match player and this is why, he should be the cap… t.co/17U5esNcAX
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
कमाल आर खान के इन ट्वीट्स से कई लोग सहमत भी हैं। लोगों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम में अब बदलाव की जरूरत है। कई युवा बल्लेबाज टीम से बाहर हैं, जिनको मौका मिलना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भारतीय टीम के साथ खड़े हुए हैं। ये लोग बोल रहे हैं कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। एक हार की वजह से किसी के हुनर पर शक नहीं करना चाहिए। भले आज का दिन अच्छा न रहा हो लेकिन भविष्य में यही खिलाड़ी भारत को वर्ल्ड कप जरूर दिलाएंगे।
