Kriti Sanon ने पहली बार सोशल मीडिया दिखाई रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia की झलक, पलभर में वायरल हुआ वीडियो

कृति सेनन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ग्रीस में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बीच किनारे खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस के वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड की पहली झलक देखने को मिली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फोटो में एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बीच के किनारे वेकेशन एन्जॉय करते दिख रही हैं।

एक्ट्रेस व्हाइट कलर के फ्लोरल आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस जमकर कैमरा के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो के आखिरी में एक आदमी की परछाई दिख रही है। फैंस का दावा है कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दिए रहे हैं।

End of Feed