कबीर बहिया को डेट नहीं कर रही हैं Kriti Sanon, बोलीं- 'इन अफवाहों का असर मेरे परिवार पर पड़ता है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के लिंकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कबीर बहिया को डेट करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि इन खबरों की वजह से ना सिर्फ मुझे बल्कि मेरे परिवार को भी परेशान हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों ने साथ में ग्रीस में वेकेशन मनाया है। कृति ने अपने वेकेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे बारे में गलत खबरें छपी है। ये सिर्फ मेरे लिए परेशान करने वाला नहीं। लेकिन मेरे परिवार पर भी असर डाल रहा है।

End of Feed