Kriti Sanon Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो गई है। कृति सेनन अपने बहन की शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 9 जनवरी को नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन के हल्दी और संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कृति सेनन भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करती नजर आ रही है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...
pic credit- zoom
कृति सेनन ने उड़ाया गर्दा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी के लिए एक्साइटेड हैं। रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ कुछ दिन पहले वे राजस्थान पहुंची थीं। इस बीच अब प्री-वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत झलकियां सामने आ रही हैं। 9 जनवरी की रात और 10 जनवरी की सुबह सांगीत की वीडियोज वायरल हो गईं, जिसमें कृति अपनी बहन के लिए दिल खोलकर नाचती दिख रही हैं। कृति ने खूबसूरत लहंगे में सलामे इश्क मेरी जान गाने पर नाचकर नुपुर को स्पेशल फील कराया। कृति अपने दोस्त वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर भी जमकर झूमीं। बता दें कि नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन की शादी में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल हैं। इंडस्ट्री के लोग नहीं आए हैं। उदयपुर की शादी के बाद मनोरंजन जगत के दोस्तों के लिए अलग रिसेप्शन प्लान किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 जनवरी को नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन सात फेरे लेंगे।
नूपुर-स्टेबिन की लव स्टोरी
साल 2021-2022 में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। दोनों को बहुत बार एक साथ स्पॉट किया गया था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर बात नहीं की, बल्कि नूपुर ने हमेशा कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि धीरे-धीरे नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन करीब आ गए। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। फैंस नूपुर और स्टेबिन बेन को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
