Koffee With Karan 8 में होगी Kartik Aryan-Karan Johar के बीच सुलाह, खोलेंगे दोस्ताना 2 फिल्म का राज!

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर जल्द ही अपने मोस्ट फेमस शो कॉफी विद करण से फैंस के बीच वापिस आने वाले हैं। खबर है की इस चैट शो में करण के दुश्मन कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं।

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ जल्द ही फिल्म मेकर अपने मोस्ट फेमस और कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो कॉफी विद करण सीजन 8 के साथ आने वाले हैं। इस शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। अब इस चैट शो को लेकर एक से बढ़ कर एक बॉलीवुड सेलेब्स के आने की खबर हैं। अब हाल ही में शो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है करण जौहर के दुश्मन को शो में एंट्री होने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

koffee with Karan 8

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉफी विद करण के सीजन 8 (Koffee With Karan 8) में कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है की दोनों के बीच में चल रहे सालों के विवाद पर फूल स्टॉप लग सकता है। जानकारी के लिए बता दें की खबर थी की करण जौहर (Karan Johar) ने दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।जिसके कारण दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी, कई बार तो दोनों ने एक दूसरे को भरी महफिल में अनदेखा भी किया हुआ है।

End of Feed