BCCI ने मंजूर कीं KL Rahul की पर्सनल लीव्स, अब Athiya Shetty संग लेंगे सात फेरे?

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आ रहीं रिपोर्ट्स की मानें तो केएल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पर्सनल लीव्स लेने की मंजूरी दे दी है।

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पिछले कई महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोकप्रिय स्टार सुनील शेट्टी की बेटी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। ये दोनों लव बर्ड्स काफी समय से साथ हैं और अब चर्चा है कि ये अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। पहले यह बताया गया था कि राहुल और अथिया इस साल के लास्ट तक शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शादी जनवरी में होगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने क्रिकेटर को छुट्टी भी दे दी है।

KL Rahul and Athiya Shetty

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पर्सनल लीव्स लेने की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि केएल राहुल ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पर्सनल लीव्स एप्लाई की हैं। सुनील शेट्टी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जब भी शादी होगी आपको पता चल जाएगा। एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल से खुलासा किया है कि तारीख की पुष्टि होना बाकी है लेकिन यह तय है कि राहुल और अथिया 2023 में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये जनवरी से मार्च के बीच में कभी भी हो सकती है।

End of Feed