अथिया शेट्टी के बर्थडे को केएल राहुल ने बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

KL Rahul Wish Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। इस खास पर सभी लोग अथिया शेट्टी को विश कर रहे हैं। इस बीच उनके पति केएल राहुल ने अथिया शेट्टी का जन्मदिन खास बना दिया है। केएल राहुल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

KL Rahul Wish Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। इस खास पर सभी लोग अथिया शेट्टी को विश कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी इस दिन अथिया शेट्टी पर प्यार बरसाया है। इस बीच उनके पति केएल राहुल ने अथिया शेट्टी का जन्मदिन खास बना दिया है। भारतीय टीम के धांसू बल्लेबाज केएल राहुल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए केएल राहुल ने अथिया को बर्थडे विश किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Untitled design (97)

pic credit- kl rahul instagram

केएल राहुल ने अथिया शेट्टी पर लुटाया प्यार

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। केएल राहुल ने दिल छूने वाली फोटोज शेयर कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी बेस्ट फ्रेंड, वाइफी, लवर, स्ट्रेस बॉल, गूफबॉल। हर साल तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं।' एक तस्वीर में कपल कैमरे के लिए पोज देते हुए गले लगे हैं। दूसरी में मिरर सेल्फी ले रहे हैं। वहीं तीसरी में अथिया काले स्टाइलिश चश्मे में मस्ती भरा पोज दे रही हैं। अथिया के पिता और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी का भी एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो अपनी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं। सुनील ने लिखा, 'मेरे दिल का इंसानी रूप, खूबसूरत आत्मा को... खूबसूरत दिन... हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी... हमेशा चमकती रहो, विश्वास रखो।' सुनील शेट्टी का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है।

End of Feed