KKBKKJ Trailer Fan Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ने अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। किसी का भाई किसी की जान को लेकर सलमान खान के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ये उत्साह ठंडा पड़ जाएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर सलमान खान के फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है। किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि भाईजान ये मूवी नहीं बनाते तो ज्यादा बेहतर रहता।
KKBKKJ Trailer Fan Review
किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर देखकर सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं उनके ही फैंस:
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर देखने के बाद उनके फैंस उन्हें ही ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर बहुत ही एवरेज है। जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन डायरेक्टर हॉलीवुड मूवीज को टक्कर देने की कोशिश करने में जुटे हुए हैं, वहां भाईजान घिसी-पिटी एक्शन मूवीज बनाने में बिजी हैं। जब-जब सलमान खान ने अपने बैनर तले एक्शन फिल्में बनाई हैं, उनका स्तर बहुत ही निचला रहा है। किसी का भाई किसी की जान ट्रेलर देखने के बाद भी लोग यही कह रहे हैं कि सलमान खान को अच्छी फिल्में बनानी चाहिए।
This is called self defense 😭🤣😂B.c building he gir padi#KisiKaBhaiKisiKiJaanTrailer t.co/iCEwiXWvD9
— ANI (@ANI) Apr 10, 2023
क्या दबंग 3 जैसा होगा किसी का भाई किसी की जान का हाल
सलमान खान की दबंग 3 भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दी थी। फैंस का कहना है कि सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का हाल भी वैसा ही होगा क्योंकि इसमें कुछ नयापन नहीं है। हालांकि भाईजान के कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो यह बोल रहे हैं कि वो इस मूवी फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो जरूर देखेंगे।
