Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman K की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर भी फिलहाल जारी नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद जताई है कि इसे 10 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। ट्रेलर के रिलीज से पहले ही इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। सलमान खान की आखिरी दो फिल्म 'अंतिम' और 'राधे' को फैंस के औसत रिव्यू ही मिले हैं। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच चिंता इस बात की है कि इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इस वजह से फैंस को समझ नहीं आ रहा कि मूवी से कितना एक्पेक्ट करना सही होगा। आइए किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर का पहले रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
Kisi Ka Bhai kisi ki Jaan Trailer Review
दमदार होने वाली हैं फिल्म
ऑलवेस बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर जबरदस्त होने वाला है, इसमें मास और क्लास को सही तरह से यूज किया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, डायलॉग और कॉमेडी सीन मौजूद हैं। फिल्म कुछ मिलाकर एक ब्लॉकबास्टर साबित होने वाली है।' फिल्म के ट्रेलर का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल को मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा।
#XCLUSV..Just watched the trailer of #KisiKaBhaiKisiKiJaan ...#KisiKaBhaiKisiKaJaanTrailer is a winner with t… t.co/0UR7j2XmqY
— ANI (@ANI) Apr 6, 2023
एक साथ दिखेंगे सलमान और पूजा हेगड़े
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी भी अहम भुमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप बनी हुई है। किसी का भाई किसी की जान में राम चरण का कैमियो भी नजर आ सकता है।
