Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) की रिलीज के साथ ही सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को भी एक बड़ा तोहफा मिल गया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) का टीजर जारी हो गया है। किसी का भाई किसी की जान का टीजर देख अब फैंस का रिएक्शन भी सामने आ गया है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के टीजर को देश फैंस दंग रह गए हैं। फैंस का मानना है कि इस साल सलमान खान और शाहरुख खान, बॉलीवुड की दमदार वापसी करवाने वाले हैं।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उनका दमदार एक्शन हीरो अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। टीजर में बैकग्राउंट म्यूजिक और सलमान खान के जबरदस्त एक्शन सीन ने फैंस का दिल लूट लिया है।
फिल्म के टीजर को फैंस ने बताया बवाल
शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज से पहले सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई के जान' का टीजर भी सिनेमाघरों में दिखाया गया है। किसी का भाई किसी के जान, फिल्म के टीजर देखकर फैंस को कहीं ना कहीं KGF 2 की भी याद आ रही है, क्योंकि टीजर का बैकग्राउंड स्कोर भी कुछ इसी प्रकार का है। वहीं कई फैंस का मानना है कि सलमान खान की यह फिल्म सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मायने रखने वाली है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार सलमान खान ने अपने ही अंदाज में वापसी कर ली है, सलमान खान को देखकर सिनेमाघरो में फैंस क्रेजी हो रहे हैं।'
Srkian Screaming for #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser 🔥🔥BLOCKBUSTER TEASER!! t.co/TTjzLj3rQW
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
Finally tiger and #Pathaan together 🔥🔥😍that scarf ufff🤩#Tiger3 #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser t.co/rQX09r9zMt
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
Here you go for #KisiKaBhaiKisiKiJaan's teaser 🔥The perfect teaser cut and amazing screen presence of everyone! I… t.co/7hRWX0oOuH
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
Honest Confession : I didn't expected.. but it is mass teaser 🙌🔥🔥 . Blockbuster written every where. The BG sound..… t.co/JGDgJvRNns
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, 'शहनाज गिल और सलमान खान को किसी का भाई किसी की जान फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करता देख काफी अच्छा लग रहा है, फिल्म का टीजर बेहतरीन है।'
बता दें 'किसी का भाई किसी की जान' इसी साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही है। फैंस सलमान खान की इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।
