Billi Billi Aankh Goriye Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' (Billi Billi Aankh Goriye) का टीजर रिलीज हो गया है। हालांकि फिल्म का यह पूरा गाना कल रिलीज होगा। गाने के इस टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। इसके साथ ही सलमान और पूजा एक साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। गाने के टीजर से सलमान खान और पूजा हेगड़े के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है। सलमान खान का हैंडसम हंक लुक फैंस की आंखे खुली रह गई हैं। इसके साथ ही पूजा हेगड़े भी लाल साड़ी में काफी प्यारी लग रही हैं। आइए गाने के इस टीजर पर नजर डालते हैं।
Billi Billi Ankh Goriye Teaser out
धमाकेदार होगा सलमान खान का नया गाना
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' क नया गाना 'बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए' काफी धमाकेदार होने वाला है। गाने के टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। डांस के साथ ही पूजा और सलमान का रोमांटिक अंदाज भी फैंस के बीच खलबली मचा रहा है। टीजर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रिलीज हो चुका है फिल्म का पहला गाना
सलमान खान की इस फिल्म का पहला गाना 'नइयो लगदा' पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस का ठीक-ठाक प्यार मिल रहा है। वहीं अगर बिल्ली बिल्ली अंख गोरिए गाने की बात करें तो इसका ऑडियो तो पहले ही रिलीज हो चुका है। अब बस पूरा गाना रिलीज होना बाकी है।
फिल्म की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप बनी हुई है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
