बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने यूनिक स्टाइल में किया बिल्ली-बिल्ली का टीजर आउट, यूजर्स ने ली मौज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 07:25 PM IST

सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। एक्टर ने हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना बिल्ली - बिल्ली (billi billi) का टीजर आउट किया है। यूजर्स इस गाने पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने यूनिक स्टाइल में किया बिल्ली-बिल्ली का टीजर आउट, यूजर्स ने ली मौज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने फिल्म का दूसरा गाना बिल्ली बिल्ली (Billi Billi) का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर देखने के बाद फैंस काफी हैरान रह गए। भाईजान ने ऑउट ऑफ द बॉक्स जाकर कुछ अलग तरीके से गाने का प्रमोट किया है। फैंस को एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स भाईजान के इस प्रमोशन पर मजे ले रहे हैं। गाने की टीजर की शुरुआत दो क्यूट बिल्लियों से होती है जो गार्डन एरिया में खेल रही हैं और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। बिल्ली बिल्ली को सिंगर सुखविंदर ने कंपोज किया है। ये एक पंजाबी गाना है। बिल्ली- बिल्ली का टीजर 15 सेकेंड का है।

गाने के टीजर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से कर रहे हैं। ये गाना 2 मार्च को रिलीज होगा। इस गाने पर रिएक्टर करते हुए एक फैन ने लिखा, भाईजान 90 के दशक को दोबारा वापस लाना चाहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। गाने को लेकर ऑडियंस के बीच में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

यूजर्स ने लिए सलमान खान के मजे

कुछ यूजर्स ने बिल्ली बिल्ली गाने पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि भाई सबसे अलग सोचते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये भाई का स्टाइल है। तीसरे यूजर ने लिखा, अक्षय पाजी के बाद भाई अब बस आपका इंतजार है। चौथे यूजर ने लिखा, शाहरुख को जंगली बिल्लियां पसंद और भाईजान को बिल्ली।

किसी का भाई किसी की जान को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म से शहनाज गिल, पलक तिवारी समेत कई सितारे डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article