Salman Khan ने Zee5 को करोड़ों में बेची Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, एक झटके में भर ली झोली

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on OTT: ताजा जानकारी की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) की किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के ओटीटी राइट्स जी5 द्वारा खरीदे गए हैं। जी5 ने किसी का भाई किसी की जान के ओटीटी राइट्स के लिए सलमान खान के बैनर को 80 करोड़ रुपये दिए हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on OTT: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 110 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान से ट्रेड एक्सपर्ट्स को जैसी उम्मीद थी, यह वैसा कारोबार तो नहीं कर रही है लेकिन इसकी कमाई से फिर भी ट्रेड पंडित बहुत ज्यादा परेशान नहीं हैं। कोरोना काल खत्म होने के बाद बहुत कम ही फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचा पायी हैं, ऐसे में किसी का भाई किसी की जान की कमाई को खराब नहीं बताया जा सकता है।

Salman Khan ने Zee5 को करोड़ों में बेची Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Salman Khan ने Zee5 को करोड़ों में बेची Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में तो अच्छा प्रदर्शन कर ही रही है, उसके साथ-साथ इसके ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिक गए हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ओटीटी राइट्स जी5 ने खरीदी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जी5 ने सलमान खान फिल्म्स को किसी का भाई किसी की जान के ओटीटी राइट्स के लिए 80 करोड़ रुपये चुकाए हैं। सलमान खान की छोटे शहरों और फैमिलीज के बीच अच्छी पकड़ है, जिस कारण जी5 ने किसी का भाई किसी की जान के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाई है। माना जा रहा है कि फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज होगी तो इसे दर्शकों का जमकर प्यार मिलेगा।

End of Feed