Pooja Hegde संग Salman Khan ने दिया किसिंग सीन! रिलीज हुआ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का पहला गाना Naiyo Lagda

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 11:30 AM IST

New Song Naiyo Lagda Release from Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: शाहरुख खान की पठान की रिलीज के साथ सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज किया था, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था। वहीं अब फिल्म का पहला गाना नइयो लगदा रिलीज हो गया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New song : सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान खूब सुर्खियों में हैं। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया है। सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले के दौरान ही अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पहला रोमांटिक गाना नयो लगदा रिलीज कर दिया है। इस वीडियो में सलमान खान और अदाकारा पूजा हेगड़े एक साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस का हिस्सा रहे घरवालों के साथ सलमान ने इस गाने पर डांस भी किया है, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Naiyo Lagda song

किसी का भाई किसी की जान का पहला रोमांटिक गाना नयो लगदा बेहद सूदिंग और प्यारा है। इसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी इस फिल्म के गाने को रिलीज करते हुए फैंस को फिल्म की रिलीज डेट की भी याद दिला दी है। यहां देखें सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का रोमांटिक गाना नयो लगदा।

End of Feed