KKBKKJ Movie Fan Review & Rating, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Fan Review in Hindi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ईद के मौके पर हमेशा अपनी धमाकेदार मूवी लाते रहे हैं और इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) ने फैंस को किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के रूप में ईदी दी है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सिनेमाघरों से सामने आ रहे रिएक्शन्स के बारे में बात करें तो यह मूवी औसत लग रही है। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे दर्शक सलमान खान से थोड़े खफा नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि सलमान खान की ये फिल्म आउटडेटिड है, जिसमें न तो कॉमेडी है और न ही रोमांच है। थिएटर्स से सामने आ रहे रिएक्शन्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार सलमान खान के फैंस की ईद फीकी-फीकी रह जाएगी।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fan Review
थिएटर से एक व्यक्ति ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'सलमान खान की ये मूवी वीरम का रीमेक है, जिसमें कुछ भी नहीं है। फिल्म देखते हुए समझ नहीं आता है कि मेकर्स दिखाना क्या चाहते है। इसमें न तो कॉमेडी है और न ही इसका एक्शन धमाकेदार है। फिल्म के डायलॉग्स बचकाने हैं, ऐसा लगता है कि किसी बच्चे ने इन्हें लिखा है।' दूसरे फैन ने फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए कहा है, 'किसी का भाई किसी की जान का सबसे बेस्ट पार्ट इंटरवल है। इसमें कुछ भी नहीं है। मैं जेल जाना स्वीकार करूंगा लेकिन इस मूवी को नहीं देख सकता हूं।'
Honest review is out guys 😂😂 t.co/8CSKnE6FmZ #KisiKaBhaiKisiKiJaanReview
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
#SalmanKhan🐷 is all set to return to Jodhpur jail after #kisikabhaijaankisikijaan 's failure… t.co/XhBCqdCe36
— ANI (@ANI) Apr 21, 2023
थिएटर से किसी का भाई किसी की जान को लेकर जैसे रिस्पांस आ रहे हैं, उनसे लग रहा है कि भाईजान इस बार चूक गए हैं। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तब भी दर्शकों को लगा था कि ये मूवी उनका मनोरंजन नहीं कर पाएगी। दर्शकों का ये डर एकदम सही साबित हुआ है।
