LIVE

KKBKKJ Movie Review, Box Office Collection LIVE: सलमान खान की फिल्म ने कमाए सिर्फ 15 करोड़, फीकी रही इस साल की ईदी?

KKBKKJ Movie Review, Box Office Collection LIVE: सलमान खान की फिल्म ने कमाए सिर्फ 15 करोड़, फीकी रही इस साल की ईदी?
KKBKKJ Movie Review, Box Office Collection LIVE: सलमान खान की फिल्म ने कमाए सिर्फ 15 करोड़, फीकी रही इस साल की ईदी?

KKBKKJ Movie Review & IMDB Rating, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Review & IMDB Rating, KKBKKJ Box Office Collection Day 1 in Hindi LIVE: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज 21 अप्रैल 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी किसी का भाई किसी की जान में भारी भरकम स्टार कास्ट नजर आने वाली हैं। फिल्म में भूमिका चावला, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी भी एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं।

KKBKKJ Movie Review: Read Here | KKBKKJ Full Movie Leaked

इस बीच फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, जिस वजह से फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि सलमान खान की इस फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती हैं। किसी का भाई किसी की जान के रिव्यू की बात करें तो फिल्म को एवरेट फैमिली एंटरटेनर मूवी बताया जा रहा है। फिल्म को देखने के बाद कई फैंस का मानना है कि फिल्म का चलना केवल सलमान खान की स्टारडम पर निर्भर करेगा, क्योंकि फिल्म की कहानी वही घिसी-पिटी पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसी है, कई मौकों पर फिल्म बोरिंग भी हो जाती है। आइए एक बार किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन और रिव्यू पर नजर डालते हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Movie Box Office Collection

APR 22, 2023 15:36 IST

सलमान की फिल्म को ईद पर हमेशा मिली बंपर ओपनिंग

सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज हुई पिछली 8 फिल्मों की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान उनमें सबसे पीछे रह गई है। 2010 में रिलीज फिल्म दबंग को छोड़ दिया जाए तो ईद पर रिलीज सभी फिल्मों ने 20 करोड़ से ज्यादा का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।
APR 22, 2023 15:02 IST

सलमान खान की ईदी पड़ी फीकी?

ईद के मौके पर रिलीज ये सलमान की अब तक की कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है। ईद हमेशा से सलमान खान के लिए लकी साबित रही है। इस मौके पर रिलीज होने वाली उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग लेती हैं लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया है।
APR 22, 2023 13:18 IST

KKBKKJ: 15 करोड़ रहा कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक किसी का भाई किसी की जान ने अपने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये कमाए हैं। गौरतलब है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान को दुनियाभर में 5700 से ज्यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया गया है। ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि भाईजान की फिल्म अपने दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
APR 22, 2023 12:46 IST

KKBKKJ का फर्स्ट डे कलेक्शन

APR 22, 2023 11:31 IST

पलक तिवारी के पिता ने बांधे तारीफों के पुल

अब अभिनव कोहली ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पलक तिवारी की परफॉर्मेंस की प्रशंसा करते हुए एक नोट शेयर करते हुए लिखा- बिल्कुल सही नैचुरल परफॉर्मेंस...। पर्सनैलिटी शिफ्ट... इंग्लिश स्पीकिंग टू दिल से हिंदी स्पीकिंग, ब्रिलियंट। द सीन विद लेजेंड सतीश कौशिक। शानदार शॉट में भी एक भी गलत इमोशन नहीं, एक भी नहीं। ब्रिलियंट डांस हर एक बीट पर... फेस इमोशन्स परफेक्टली ब्यूटीफुल एंड ऑन बीट।'
APR 22, 2023 10:22 IST

ऐसी है किसी का भाई किसी की जान की कास्ट

किसी का भाई किसी की जान में भारी भरकम स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म में भूमिका चावला, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पलक तिवारी भी एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं।
APR 22, 2023 09:33 IST

एडवांस बुकिंग बहुत अच्‍छी नहीं

'किसी का भाई किसी की जान' ऐसी फिल्‍म बनी है, जिसके मॉर्निंग शोज में भी 30-40% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग बहुत अच्‍छी नहीं रहने के कारण यकीनन सिनेमाघरों का दिल टूटा था, लेकिन स्‍पॉट बुकिंग से फिल्‍म को फायदा मिला है। जबकि शनिवार को ईद के मौके पर अब बंपर कमाई होनी तय है।
APR 22, 2023 08:53 IST

KKBKKJ का 1st Day कलेक्शन

फरहाद सामजी निर्देशित फिल्म फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की ओपनिंग इससे भी कम रहने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। पहले दिन फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कलेक्शन करीब 12 करोड़ रुपये के आसपास होता दिख रहा है।
APR 22, 2023 08:40 IST

पहले दिन रही बहुत खराब ओपनिंग!

ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग बहुत खराब रही है, इतनी खराब ओपनिंग सलमान खान की साल 2011 में रिलीज फिल्म ‘रेडी’ की भी नहीं रही थी, उस फिल्म ने भी रिलीज के पहले दिन 13.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
APR 21, 2023 19:52 IST

फर्स्ट डे होगी इतने करोड़ की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस करेगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म इससे ज्यादा बिजनस करें।
APR 21, 2023 19:49 IST

सलमान की एंट्री पर खुशी से झूम उठे फैंस

APR 21, 2023 19:08 IST

भाग्यश्री ने सलमान खान को दी बधाई

APR 21, 2023 18:18 IST

फिल्म देखने लुंगी पहनकर पहुंचा फैन

APR 21, 2023 17:27 IST

लोगों को पसंद आई सलमान की किसी का भाई किसी की जान

APR 21, 2023 17:02 IST

रितेश देशमुख ने सलमान खान की KKBKKJ की जमकर तारीफ

APR 21, 2023 16:33 IST

सिद्धार्थ ने KKBKKJ की टीम के साथ शेयर की सेल्फी

APR 21, 2023 15:58 IST

तरण आदर्श ने सलमान की फिल्म को कहा- मास मसाला

APR 21, 2023 15:33 IST

KKBKKJ Movie Review Hindi: बॉक्स ऑफिस पर चलेगा सलमान का जादू

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का बाक्स ऑफिस पर जादू एक्टर की स्टारडम की वजह से चल सकता है।
APR 21, 2023 14:49 IST

KKBKKJ Movie Review Live: सलमान खान का एक्शन

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के एक्शन की काफी चर्चा हैं, कई फैंस को 'भाईजान' के एक्शन सीन्स पसंद आए हैं।
APR 21, 2023 14:05 IST

KKBKKJ Movie Review Live: क्या फ्लॉप होगी किसी का भाई किसी की जान?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को फैंस के एवरेट रिव्यू मिल रहे हैं, अब देखना होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।