Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking Report: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टिकिट बिकने शुरू हो गए हैं। एडबांस बुकिंग के मामले में किसी का भाई किसी की जान कुछ दिनों पहले रिलीज हुई अजय देवगन की भोला से बेहतर दिख रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान का स्टारडम दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ने रिलीज से पहले चटाई Bholaa को धूल, चौंकाने वाले हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े
भोला से 250% बेहतर है किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग
ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग अजय देवगन की भोला से 250% बेहतर है। उदाहरण के लिए ऐसा मान लीजिए कि अगर एडवांस बुकिंग से भोला (Bholaa) की 10 टिकिट बिकी थीं तो किसी का भाई किसी की जान की अब तक 25-30 टिकिट बिक चुकी हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने दिखा दिया है कि ये सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत करने को तैयार है।
ईद पर धमाका करने को तैयार हैं सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान किसी का भाई किसी की जान के साथ ईद पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग शानदार हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि यह मूवी ओपनिंग-डे पर 20-25 करोड़ की ओपनिंग आसानी से ले लेगी। 2023 में ऐसी बहुत कम फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनकी ओपनिंग इतनी शानदार रही है।
