Kishore Kumar's fourth wife Leena Chandavarkar: किशोर कुमार इंडियन सिनेमा के उन गायक में से एक थे, जिनके गानों को आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी सराहा जाता है। वो केवल एक गायक ही नहीं बल्कि अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और संगीतकार भी थे। इंडियन सिनेमा में दिए गए किशोर कुमार के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। किशोर कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में रहते थे। किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। उनकी चौथी पत्नी का नाम लीना चंदावरकर था। सालों बाद किशोर कुमार की चौथी पत्नी लीना चंदावरकर (Leena Chandavarkar) ने उनकी 'सनक' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। लीना बताया कि वो किशोर कुमार की एक हरकत से बहुत डर जाती थी। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या बात थी, जिससे लीना को किशोर कुमार (Kishore Kumar) से डर लगता है।
Pics Credit: Facebook
Lehren Retro के साथ दिए एक पुराने इंटरव्यू में लीना चंदावरकर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक बार किशोर कुमार उन्हें बहुत डरा दिया था। लीना चंदावरकर ने इस इंटरव्यू के दौरान किशोर कुमार के मूड चेंजेज के बारे में बात की। लीना यह भी खुलासा करते हुए बताया कि 'जानवर' की तरह मुंह बनाने लगते थे। इस बारे में खुलकर बात करते हुए लीना चंदावरकर ने बताया, 'एक वाक्य है कि उन्होंने मुझसे पूछा कि लीना तुमने मेरे बारे में इतने सालों में कभी कुछ सुना जबकि तुमने भी फिल्मों में काम किया है। मैंने कहा क्या सुना? सुना तो था पर मैं बोलना नहीं चाहती हूं। तो वो बोले, क्या सुना था तुमने? मैंने कहा कि यही की आप बहुत अच्छा गाते हो मैं तो आपकी फैन थी और इतनी अच्छी कॉमेडी करते हो।'
आगे बात करते हुए लीना ने बताया, 'मैंने जब उन्होंने यह सब बताया तो उनको अच्छा नहीं लगा, उनको मजा नहीं आ रहा था और उस वक्त मैं अकेली ही रूम में थी। मैं फिल्म 'प्यार अजनबी है' के लिए अपना मेकअप कर रही थी। मैं उस तरह का चेहरा नहीं बना सकती जैसे इंसान जानवर हो जाता है, डरावना हो जाता है, पागल हो जाता है। इसके बाद वो बोलते रहे और मैं डर गई थी और अपने हेयरड्रेसर को ढूढ़ने लगी थी। इतना ही नहीं मैं सोफे पर जम्प करके बैठ गई थी और हांफने लगी थी। मैं काफी डर गई थी। इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि हां-हां सुना था कि आप पागल हो। यह सुनकर वो हंसने लगे थे।'
बताते चलें लीना चंदावरकर ने बताया कि शादी के बाद किशोर कुमार के अंदर काफी बदलाव आया था। यह किशोर कुमार की चौथी शादी थी। हालांकि लीना को हमेशा यह बात खाए जा रही थी कि कहीं किशोर कुमार पांचवी शादी ना कर लें। जब उन्होंने किशोर कुमार को बताया कि वह घर छोड़ रही हैं, तो वो डर गए थे। हालांकि लीना ने किशोर कुमार से यह तक कह दिया था कि अगर वह चली जाएं और कभी वापस न आएं।
लीना ने बताया कि यह सुनकर किशोर कुमार ने उनसे कहा था कि कभी वापस मत आना और मुझसे कभी बात मत करना। हालांकि जब वो टैक्सी में बैठने वाली थी तो किशोर कुमार के पूरे ग्रुप ने उन्हें रोक लिया था। किशोर कुमार ने उस दौरान कहा था,'तुम कैसे जा रही हो? तुम्हारी वजह से ही दुनिया का यह आठवां अजूबा बदल गया है।' उनकी अंतिम शादी लीना चंदावरकर के साथ हुई थी और 1987 में उनकी मृत्यु तक चली।
