Kirti Kulhari Became Victim of Cyber Fraud: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 'मिशन मंगल' एक्ट्रेस के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। कीर्ति कुल्हारी से पहले भी कई सेलेब्स इस तरह के घोटालों का शिकार हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में कीर्ति कुल्हारी का नाम भी जुड़ गया है। कीर्ति कुल्हारी एक मूवी देख रही थी, तभी उनके क्रेडिट कार्ड पर अननोन ट्रांजेक्शन हुई। एक्ट्रेस ने तुरंत कार्ड ब्लॉक कर दिया और लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कीर्ति कुल्हारी ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने कार्ड की डिटेल्स और पिन किसी के साथ शेयर नहीं किया था। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम टीम अब इस मामले की जांच कर रही है। टीम जल्द से जल्द ठग को पकड़ने में जुट गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Niharika Nm को डेट करने की अफवाहों पर बोले Raghav Juyal, कहा 'ये चीजें फिल्म के लिए...')
कीर्ति कुल्हारी को साइबर ठगों ने लगाया बड़ा चूना
इतने लाख का कीर्ति कुल्हारी के साथ हुआ साइबर फ्रॉड
सूत्रों के मुताबिक 24 जुलाई को कीर्ति कुल्हारी मुंबई के अंधेरी वेस्ट में फन रिपब्लिक मॉल के सिनेपोलिस सिनेमा में फिल्म देख रही थी, तभी यह घटना हुई। उसके फोन पर एक अलर्ट आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से एरोमेक्सिको एयरलाइंस पर लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये का इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन हुआ है। कीर्ति खुद भी हैरान रह गई थी। उन्होंने तुरंत बैंक को फोन किया और ओना कार्ड ब्लॉक करा दिया। बैंक ने बाद में बताया कि उनके कार्ड से चार इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन हो चुके थे। कुल 2,43,852 रुपये उनके अकाउंट से कुछ ही देर में कट गए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...')
दर्ज कराई शिकायत
कीर्ति कुल्हारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड का पिन, पासवर्ड या डिटेल्स किसी को नहीं बताई थी। पुलिस को शक है कि यह धोखाधड़ी चोरी किए गए कार्ड डिटेल्स, मालवेयर या स्पाईवेयर की मदद से की गई हो सकती है। कीर्ति की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम टीम भी इस मामले को देख रही है।
