Shah Rukh Khan's Movie King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। अब जो बड़ा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक बताया जा रहा कि 'किंग' में एक शानदार इंट्रोडक्टरी सॉन्ग देखने को मिल सकता है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए शाहरुख खान, करीना कपूर और अरशद वारसी अपने हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं। गाने की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट संभाल रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले, 'सरकार से परेशानी है तो चुनाव लड़कर...')
शाहरुख खान की 'किंग' में होगा इंट्रोडक्टरी सॉन्ग (Pic Credit: Instagram)
'किंग' में नजर आएगा 'दीवानगी दीवानगी' जैसा शानदार गाना...
इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसका कॉन्सेप्ट शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' के लोकप्रिय गाने 'दीवानगी दीवानगी' जैसा हो सकता है, जिसमें कई फिल्मी सितारे एक साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि गाने में शामिल होने वाले सभी कलाकारों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें 'ओम शांत ओम' का गाना 'दीवानगी दीवानगी' एक मल्टी-स्टारर गानों में गिना जाता है। अब मेकर्स ने इस तरह की तड़का ही 'किंग' में देने का फैसला किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा, रच दिया इतिहास)
इस गाने में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान अपने डांस मूव्स का तड़का लगाती नजर आएंगी। इस गाने को हाई-एनर्जी पार्टी ट्रैक के रूप में तैयार किए जाने की चर्चा है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय डांसर्स को भी शामिल किया जा सकता है। लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या दीपिका पादुकोण भी इस गाने का हिस्सा होंगी। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और अभय वर्मा सहित कई कलाकार शामिल हैं।
