बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर किंग के सेट से सुबह-सुबह कुछ वीडियो और फोटोज लीक हो गई थीं, जो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो चुकी हैं। किंग के सेट से लीक हुई इन वीडियोज से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के लुक्स रिवील हो गए हैं, जिस कारण मेकर्स परेशान हैं। फिल्म किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस से ये गुजारिश की है कि वो मूवी से सामने आई फुटेज को शेयर ना करें। सिद्धार्थ का ये ट्वीट इंटरनेट पर चर्चा में हैं और लोग लगातार उनके साथ खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: EK Din Review: 1 घंटे भी जुनैद खान-साई पल्लवी को देखना मुश्किल)
King LEAKED VIDEOS: सिद्धार्थ आनंद ने Shah Rukh Khan के फैंस से मांगी मदद, देखें पोस्ट
King डायरेक्टर Siddharth Anand ने फैंस से की खास गुजारिश
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रहे हैं। जब उन्हें किंग के सेट से वायरल हुईं पिक्स और वीडियोज की जानकारी मिली तो उन्होंने एक अहम कदम उठाने का फैसला लिया। सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस से ये गुजारिश की है कि वो सेट से सामने आई फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर ना फैलाएं। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "सभी फैंस से मेरी एक गुजारिश है कि वो किंग के सेट से सामने आई मल्टीमीडिया सामग्री को इंटरनेट पर शेयर ना करें।" (ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद पति तुषान से अलग हुईं Evelyn Sharma)
प्रेग्नेंसी में King की शूटिंग कर रही हैं दीपिका पादुकोण
अदाकारा दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले ही अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद हर किसी के दिमाग में ये सवाल था कि वो अपनी अपकमिंग मूवीज की शूटिंग कैसे पूरी करेंगी? दीपिका ने इसका जुगाड़ निकाल लिया है और उनकी अपकमिंग फिल्मों के मेकर्स जल्द से जल्द उनके साथ फिल्में शूट कर रहे हैं। इससे ना तो दीपिका को प्रेग्नेंसी के दौरान परेशानी होगी और ना ही फिल्मकारों की मूवीज अटकेंगी।
