King Distribution Deal: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जवान, पठान और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज के बाद से ही ब्रेक पर हैं और 2026 क्रिसमस पर अपनी किंग लेकर आएंगे, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी, जिनका ये थिएट्रिकल डेब्यू है। अगर खबरों की मानें तो इस फिल्म को बहुत बड़े बजट में बनाया जा रहा है और दर्शक इसके एक्शन सीक्वेंसेज देखकर दंग रह जाएंगे। फिल्म किंग को लेकर इंडस्ट्री में भी कमाल का बज है, जिस कारण हर कोई इसके साथ जुड़ना चाहता है। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किंग के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर कई बड़े स्टूडियोज में दौड़ लगी है और इसे 200 करोड़ की डील तक ऑफर हो चुकी है। (इसे भी पढ़ें: Animal Park की शूटिंग डेट्स फाइनल, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर)
Image Source: Movie Poster
बड़े-बड़े स्टूडियोज डिस्ट्रीब्यूट करना चाहते हैं किंग मूवी
अगर मीडिया सोर्सेज की मानें तो कई सारी डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनीज किंग के मेकर्स के साथ टच में हैं ताकि वो इसके राइट्स पा सकें। एए फिल्म्स, यशराज फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआरआईनॉक्स पिक्चर्स, पैन मरुधर और धर्मा प्रोडक्शन्स ने अब तक किंग के मेकर्स को अप्रोच किया है ताकि वो इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पा सकें। इनसाइडर्स की मानें तो पैन मरुधर, जियो स्टूडियोज और पीवीआरआईनॉक्स की डील्स से किंग के मेकर्स प्रभावित हैं लेकिन अभी तक उन्होंने किसी को आधिकारिक तौर पर हां नहीं बोली है। (इसे भी पढ़ें: 'मैं प्यार में पड़ रहा हूं' दिशा पाटनी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह, रूमर्स को लेकर कही ये बात)किंग मूवी के मेकर्स को ऑफर हुए 200 करोड़ रुपये
मिली जानकारी के अनुसार फिल्म किंग के मेकर्स को अब तक सबसे महंगी जो डील मिली है वो 200 करोड़ रुपये की है। इसके साथ-साथ मेकर्स को 8 प्रतिशत का डिस्ट्रीब्यूशन कमीशन भी मिलेगा। अब तक इतना डिस्ट्रीब्यूशन कमीशन किसी भी मूवी को नहीं मिला है, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि किंग मूवी के मेकर्स किस डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी को हां कहते हैं।
शाहरुख खान रचेंगे इतिहास
अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान फिल्म किंग से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। ट्रेड पंडित अभी से ये अनुमान लगा रहे हैं कि शाहरुख खान की फिल्म किंग बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई करेगी क्योंकि इसको लेकर अभी से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने लोगों को दीवाना बना दिया है, जिसका नजारा क्रिसमस 2026 के मौके पर नजर आएगा।
