ट्रेजेडी क्वीन Meena Kumari की बायोपिक में नजर आएंगी Kiara Advani! जानें वायरल खबर का सच

हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी पर बायोपिक पर बन रही है। इस बायोपिका का निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था जिसे कियारा ने लाइक किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कियारा फिल्म में मीना कुमारी का रोल प्ले कर सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक्शन थ्रिलर फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, लीजेंडरी एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) पर बन रही बायोपिक में नजर आ सकती हैं। फिल्म का नाम कमल और मीना (Kamal Aur Meena) है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। रेडिट रूमर्स के अनुसार, कियारा फिल्म में ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का रोल प्ले कर सकती हैं। इस बात को लोग तब सच मानने लगे जब कियारा ने फिल्म के पोस्टर को लाइक किया। ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की नन्ही सी बेटी Raha से होने लगी है नीतू कपूर की नातिन को जलन, रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा

kiara

Kiara Advani and Meena Kumari (credit Pic: Instagram)

निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा भी कियारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वो उनके पोस्ट्स पर भी कमेंट करते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। वहीं, कियारा के फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस का मनना है कि कियारा आइकोनिक एक्ट्रेस के किरदार के लिए बिल्कुल फिट है। फैंस पर्दे पर मीना कुमारी और कमल अमरोही की लव स्टोरी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed