Yodha में सिद्धार्थ मल्होत्रा की परफॉर्मेंस से मंत्र मुग्ध हुईं कियारा आडवाणी, बोलीं- 'हमें तुम पर गर्व है'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2024, 11:51 AM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा रिलीज हो गई है। योद्धा को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म पर सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म में सिद्धार्थ आउटस्टैंडिंग लग रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मोस्ट अवेटेड मूवी 'योद्धा' (Yodha) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आए। योद्धा की स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। स्क्रीनिंग पर सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी भी पहुंची थीं। एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने फिल्म का रिव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये सिद्धार्थ के करियर की बेस्ट मूवी है। हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।

End of Feed