Mom 2: मां श्रीदेवी की विरासत आगे बढ़ाएंगी खुशी कपूर, पापा बोनी कपूर लगाएंगे पैसा

Khushi Kapoor signed Mom 2: दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही एक नई मूवी शुरू करने वाली हैं। खुशी कपूर की इस फिल्म का नाता मां श्रीदेवी से है क्योंकि ये श्रीदेवी की आखिरी फिल्मों में से एक मॉम का सीक्वल है। खबरों की मानें तो खुशी कपूर की मॉम 2 को उनके पिता बोनी कपूर बनाएंगे।

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर का फिल्मी करियर 3 बिग बजट फिल्में करने के बाद भी पटरी पर आता नहीं दिख रहा हैा द आर्चीज, नादानियां और लवयापा जैसी फिल्में करने के बाद खुशी कपूर को लोग एक्ट्रेस के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। बोनी कपूर शायद इस बात से चिंतित हैं और बेटी खुशी कपूर के करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए एक ऐसे प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहे हैं, जिसके साथ श्रीदेवी का नाम जुड़ा हुआ है।

Khushi Kapoor signed Mom 2

असल में बोनी कपूर श्रीदेवी की आखिरी फिल्मों में से एक मॉम का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मॉम में श्रीदेवी की काफी सराहना हुई थी और इस फिल्म के नाम नेशनल अवॉर्ड भी है। बोनी कपूर मॉम का सीक्वल बेटी खुशी कपूर के साथ बनाने जा रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पर इन दिनों काम चल रहा है। फिल्म मॉम 2 का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है और इसे डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी गिरीश कोहली के कंधों पर है।

End of Feed