Khushi Kapoor Dating Singer Ap Dhillon: बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड खुशी कपूर (Khushi Kapoor) चर्चा में छाई हुई हैं। खुशी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खुशी जल्द द आर्चीज (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खुशी अपने डेब्यू के अलावा लव लाइफ को लेकर भी छाई हुई हैं।
Khushi kapoor and ap dhillon (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशी पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (Ap Dhillon) को डेट कर रही हैं। एपी ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से दोनों के डेटिंग खबरें तेज हो गई है।
इस सिंगर को डेट कर रही हैं खुशी कपूर
एपी ढिल्लों ने अपने नए गाने ट्रू सीरीज के लीरिक्स शेयर किए हैं। उन्होंने खुशी कपूर पर गाना बनाया है। गाने में सिंगर कहते हैं कि जदों हस्से तू लगदे खुशी कपूर। इसका मतलब है कि जब तुम हंसती हो तो खुशी कपूर लगती हो। यूजर्स का कहना है कि दोनो गुपचुप तरीके से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि खुशी और एपी ढिल्लों ने इसके बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एपी ढिल्लों को ब्राउन मुंडे से पहचान मिली थी। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में जाते हैं।
सिंगर ने हाल ही में NMACC इवेंट में परफॉर्म किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू कर रही हैं। मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के Tudum इवेंट में फिल्म का टीजर शेयर किया था। खुशी के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। द आर्चीज दोस्ती और प्यार की कहानी है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया था। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
