Shiv Thakare and Akanksha Puri: बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे इन दिनों अपने अपकमिंग शो खतरों के खिलाड़ी 13 के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दिए कई इंटरव्यू में शिव ठाकरे ने इस बात की पुष्टि भी की है कि वह इस समय खतरों के खिलाड़ी में जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। अब शिव ठाकरे के रिलेशनशिप को लेकर भी कई खबरें चर्चाओं में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे, पारस छाबरा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों एक साथ इवेंट में भी नजर आए हैं। जिससे इस बात की संभावनाएं ज्यादा नजर आती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, हालांकि अब शिव संग रिलेशनशिप को लेकर आकांक्षा ने रिएक्ट किया है।
shiv thakare dating rumors with akanksha puri
क्या आकांक्षा पुरी को डेट कर रहे हैं शिव ठाकरे?
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस 16 में अपनी गेम से सबका दिल जीतने वाले शिव ठाकरे अब एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालांकि इंडियन फोरम से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने इस बात का खुलासा किया है कि शिव संग रिलेशनशिप की अफवाहें बेबुनियाद हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं ऐसी खबरें पढ़ चुकी हूं, और मुझे बहुत हंसी भी आती है। मैं और शिव काफी अच्छे दोस्त हैं, एक दो जगह साथ भी गए हैं, लेकिन एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे। वो एक बहुत अच्छा इंसान है।’
मां की पसंद की लड़की से शादी करेंगे शिव?
इस बीच पहले कई बार शिव ठाकरे इस बात का खुलासा कर चुके हैं, कि वह अमरावती से अपनी मां की पसंद की लड़की से ही शादी करेंगे। एक ऐसी लड़की जो उनकी फैमिली वैल्यू को समझ सके। इससे पहले बिग बॉस मराठी में शिव ठाकरे को वीना जगपत ने प्यार हो गया था, दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी थे, हालांकि फिर बिग बॉस 16 से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
