Khalnayak Returns Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns Teaser) का धांसू टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'खलनायक रिटर्न्स' के टीजर को संजय दत्त ने फैन्स के बीच अपने सोशल मीडिया के माध्यम से पेश किया है। इस टीजर में संजय दत्त बेहद खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि संजय दत्त एक बार फिर 'खलनायक रिटर्न्स' के जरिए विलेन के रूप में वापसी करने वाले हैं। फैन्स 'खलनायक रिटर्न्स' के टीजर को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Rakul Preet Singh ने पति जैकी भगनानी के 'सिचुएशनशिप' वाले कमेंट पर दिया रिएक्शन, मीडिया की लगाई क्लास)
'खलनायक रिटर्न्स' का फर्स्ट लुक हुआ आउट (Pic Credit: Grab From You Tube)
दमदार है 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns) के फर्स्ट लुक की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कुछ कहानी खत्म नहीं होती...वो दोबारा शुरू होती हैं। खलनायक रिटर्न्स।' इस टीजर में वही पुराना बैकग्राउंड म्यूजिक सुनकर फैन्स का दिल खुश हो गया है। 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर में संजय दत्त कहते हैं 'बोला था ना 10 अक्टूबर रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र। नायक नहीं खलनायक हूं मैं।' बड़े-बड़े बालों में संजय दत्त काफी अलग और खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादातर फैन्स को यह टीजर पसंद आया है और सभी अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़)
बताते चलें कुछ दिनों पहले Aspect Global Ventures की एंटरटेनमेंट विंग 'Aspect Production' ने साल 1993 की कल्ट फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' के प्रोडक्शन राइट्स हासिल करने की बड़ी घोषणा की थी। तभी से फैन्स के अंदर इस मूवी को बेताबी बढ़ गई थी। निर्माताओं ने फैन्स की बेताबी को देखते हुए अब इस टीजर के साथ संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी शेयर किया। मेकर्स ने फैन्स ने वादा किया है कि वो ऐसी कहानी लेकर आएंगे, ओरिजिनल ब्लॉकबस्टर की विरासत को आगे बढ़ाएगी।
'खलनायक' थी अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर
'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns) साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल है। सुभास घई ने फिल्म का निर्देशन किया था। इस मूवी में संजय दत्त ने बलराम उर्फ बल्लू का रोल अदा किया था। फिल्म में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, राखी और अनुपम खेर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
