Ketan Murder Case: सिया की परवरिश पर सवाल उठाने वालों पर भड़की Kangana Ranaut, लिखा- 'परिवार को कोसना बंद करो'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2026, 03:16 PM IST

Kangana Ranaut on Ketan Agrawal Murder Case: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभी हाल ही में एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर लिखती नजर आईं।

Kangana Ranaut on Ketan Agrawal Murder Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal) मर्डर केस पर अपनी रिएक्शन दिया है। इस मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ परिवार की परवरिश को जिम्मेदार ठहराने की सोच पर सवाल उठाए। कंगना रनौत की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कंगना रनौत ने अपनी कई पोस्ट में कई सवालों का जवाब दिया और बताया ऐसा क्यों हो है। तो चलिए जानते है कि कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Kangana Ranaut on Ketan Agrawal Murder Case

कंगना रनौत ने केतन मर्डर केस पर दिया रिएक्शन (Image Source: Timesnow/ Reddit)

कंगना रनौत ने दिया ये रिएक्शन

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कंगना रनौत की अभी हाल ही में सामने आई एक पोस्ट है। इस पोस्ट में कंगना रनौत केतन अग्रवाल मर्डर केस पर रिएक्शन देती नजर आईं। कंगना रनौत ने लिखा कि 'आज के समय में सिर्फ किसी का परिवार, घर या माता-पिता देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि बच्चों को कैसे संस्कार मिले हैं। असली सवाल ये है कि उन्हें प्रभावित कौन कर रहा है? वे किसके साथ ज्यादा समय बिताते हैं? सोशल मीडिया, एआई या असल जिंदगी में उनका असर किन लोगों से पड़ रहा है? सिर्फ माता-पिता को दोष देना ठीक नहीं है, क्योंकि आज लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। हर कोई दुनिया के सामने अपनी एक अच्छी छवि दिखाने में लगा है। लोग जैसे दिखते हैं, जरूरी नहीं कि असल में वैसे ही हों या वैसा महसूस करते हों। इसलिए बच्चों के किसी भी काम के लिए उनके परिवार को तुरंत जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।'

End of Feed