"सोशल मीडिया ट्रोलिंग को हावी...", Katrina Kaif ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ को कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अब इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि वो ऐसी चीजों को हावी नहीं होने देती हैं।

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ को कुछ दिनों पहले उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल किया गया था। वो एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थीं, जहां की वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। कैटरीना कैफ ने उस वक्त इस ट्रोलिंग पर कुछ नहीं कहा था लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो सोशल मीडिया को निजी जिंदगी पर हावी नहीं होने देती हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव की स्काउट संग नजदीकी देख भड़की आम्रपाली दुबे, बोलीं - 'पार्टनर को खराब लगता है...'

"सोशल मीडिया ट्रोलिंग को हावी...", Katrina Kaif ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब

"सोशल मीडिया ट्रोलिंग को हावी...", Katrina Kaif ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब

Katrina Kaif ने इंटरनेट ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

गुरुवार को कैटरीना कैफ लंदन में एक पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के एक साल होने का जश्न मनाने के लिए पहुंची थीं। कैटरीना कैफ ने वहां इंटरव्यू में बताया, "हमें इस बात को लेकर बहुत सतर्क होना चाहिए कि हम सोशल मीडिया के नैरेटिव से अपनी वर्थ तो नहीं जांच रहे हैं। अगर हम लोगों के विचारों को बहुत ज्यादा तवज्जो देंगे तो ये हमारी च्वाइस करने की क्षमता पर असर डालेगी। पर्सनली मुझे ऐसा लगता है कि अगर मैं सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कमेंट्स को खुद पर हावी कर लूंगी तो ये मेरे एक्शन्स पर असर डालेगा। इससे मैं बेखौफ होकर निर्णय नहीं ले पाऊंगी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल संग Scout की नजदीकियों से खफा हुईं GF काशवी? उठाया शॉकिंग कदम

End of Feed