पति Vicky Kaushal को गले लगाकर Katrina Kaif ने खूब लुटाया प्यार,जन्मदिन पर ब्यूटी क्वीन ने इस अंदाज में किया हब्बी को विश

Katrina Kaif Share pic with Vicky Kaushal: कल 16 मई को विक्की कौशल ( Vicky Kaushal) के जन्मदिन पर फैंस को कैटरीना कैफ की विश का इंतजार रहा। देर रात अभिनेत्री ने पोस्ट किया जो जमकर वायरल हो गया। आइए आपको दिखाते हैं कपल ने कितनी प्यारी पिक शेयर की है।

Katrina Kaif Share pic with Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल( Vicky Kaushal) ने बीती रात शुक्रवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। छावा स्टार को उनके फ्रेंड्स और फैमिली वालों ने जमकर बधाई दी। शाम होते-होते सभी फैंस को कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) की विश का इंतजार था। हर कोई यह देखना चाहता था कि अभिनेत्री अपने प्यारे पति को किस तरह विश करेंगी। आखिरकार रात को कैटरीना कैफ ने पोस्ट शेयर कर ही दी। जिसे देखकर कपल के चाहने वालों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। कैटरीना और विक्की साथ में इतने प्यारे लग रहे थे कि उनसे नजरें हटाना बहुत मुश्किल हो गया। आइए उनकी पिक पर एक नजर डालते हैं।

Katrina Kaif Share pic with Vicky Kaushal

कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) ने देर रात विक्की कौशल को विश किया। एक प्यारी सी कोजी फोटो शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा "हैप्पी विक्की डे" इस फोटो में दोनों बेहद प्यारे और रोमांटिक लग रहे थे। फैंस ने भी इस पिक पर जमकर कॉमेंट किए। अपने फेवरेट कपल को बधाई देते हुए लोगों ने कहा कि ये इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल हैं इन्हें किसी की नजर न लगे।

End of Feed