Vicky -katrina: कैटरीना कैफ के लिए करवा चौथ पर विक्की ने रखा था व्रत, बोलीं- भूख की वजह से बार- बार देख रही थी चांद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:01 PM IST

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल हैं। एक्ट्रेस ने विक्की के साथ करवा चौथ की कई फोटोज शेयर की थी। करवा चौथ को लेकर कैटरीना ने किया दिलचस्प खुलासा।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल हैं
  • करवा चौथ के दिन कैटरीना बार- बार देख रही थीं चांद
  • एक्ट्रेस के लिए विक्की ने रखा था करवा चौथ पर व्रत

Vicky Kaushal- Katrina Kaif : बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ (katrina kaif) और विक्की कौशल (vicky kaushal) की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। लव बर्ड्स सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फेरी टेल से कम नहीं है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक तरह से कॉफी विद करण के चैट शो से हुई थी। पिछले साल दिसंबर में कपल ने धूमधाम से शादी की थी। इस बार कैटरीना और विक्की का पहला करवा चौथ था। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ हर फेस्टिवल को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में करवा चौथ की खूबसूरत फोटोज शेयर की थी। कैटरीना और विक्की की करवा चौथ की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कैटरीना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मैरिड लाइफ और पहले करवा चौथ के बारे में खुलकर बात की।

vicky and katrina

vicky and katrina (credit pic: instagram)

अपने पहले करवा चौथ के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने कहा, 'मैं करवा चौथ पर कोई मदद नहीं कर पाई क्योंकि मुझे बहुत भूख लगी थीं। मैं बार- बार यही देख रही थी कि चांद कब निकलेगा। पहले चांद मुंबई में 9:01 मिनट पर दिखने वाला था, लेकिन नहीं दिखा। 9: 35 तक मैं तैयार हो चुकी थी कि क्या होने वाला है।

End of Feed