करियर की शुरुआत में कैटरीना कैफ को मिला था रिजेक्शन, बोलीं- मुझे लगा मेरा करियर खत्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 05:48 PM IST

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें करियर की शुरुआत में अनुराग बासु की फिल्म से निकाल दिया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं
  • एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रिजेक्शन पर खुलकर बात की
  • कैटरीना ने बताया कि उन्हें अनुराग बासु की फिल्म से हटा दिया गया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। कैटरीना इस फिल्म में अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

katrina kaif (4)

katrina kaif

एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट फिल्म मेकर ने अपनी फिल्म से निकाल दिया था। बॉलीवुड बबल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने साल 2003 में आई फिल्म 'साया' का जिक्र किया। उन्होंने कहा इस फिल्म में जॉन अब्रहाम मुख्य भूमिका में थे।

End of Feed