Katrina Kaif Pregnant: कैटरीना कैफ अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। एक्ट्रेस लंब समय से मीडिया से दूर हैं। कोई भी इवेंट हो या प्रमोशन विक्की कौशल अकेले ही नजर आते हैं। नीता अंबानी के गणेश पूजा में भी विक्की कौशल अपने भाई सनी कौशल और इसाबेल कैफ के साथ नजर आए थे। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में हैं। लोगों का कहना है कि विक्की और कैटरीना जल्द माता -पिता बनने वाले हैं। आइए जानते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है।
Katrina Kaif and Vicky Kaushal (credit pic: instagram)
क्या प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ
रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना कैफ की पब्लिक अपीयेंरस से दूर रहने की वजह प्रेग्नेंसी नहीं हैं। उनके वर्क कमिटमेंट्स है। एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस अपने काम की वजह से अलग-अलग शहरों में ट्रैवल कर रही हैं। उनके पास अभी टाइम नहीं है। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर भी स्पॉट नहीं होती हैं क्योंकि उनकी ज्यादातर फ्लाइट्स सुबह की होती हैं। एक्ट्रेस की सलमान खान के साथ टाइगर 3 और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस रिलीज होने वाली हैं।
मेकर्स जल्द टाइगर 3 का प्रमोशन शुरू कर देंगे। टाइगर 3 में शाहरुख खान का 15 मिनट का कैमियो भी है। फैंस टाइगर 3 के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। इसके अलावा कैटरीना की मेरी क्रिसमस अगले साल रिलीज होगी। पहली बार साथ में कैटरीना और विजय काम कर रहे हैं। पर्दे पर दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
