क्या है कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के बेटे का नाम? कपल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Son name: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों माता-पिता बने हैं। कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया था। इस बीच विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे का नाम बता दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Son name: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। इस बात से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है। वहीं दोनों की फैमिली में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। काफी समय से लोग कैटरीना और विक्की के बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। इस बीच कैटरीना कैफ ने एक पोस्ट शेयर की है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रह है। इस पोस्ट को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

katrina kaif vicky kaushal boy name

pic credit- katrina kaif instagram

क्या है कैटरीना और विक्की के बेटे का नाम

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने आखिरकार अपने बेटे का नाम बता दिया है। दोनों ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की की सुपरहिट फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में उनका किरदार मेजर विहान शेरगिल का था। ये नाम फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक कैटरीना और विक्की ने विहान का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। एक झलक शेयर करते हुए दोनों ने प्यारा नोट लिखा, “हमारी जिंदगी की रोशनी। विहान कौशल। दुआएं कबूल हुईं। जिंदगी खूबसूरत हो गई। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे शुक्रिया।' तस्वीर में सेलिब्रिटी कपल विहान का नन्हा हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। विहान के आने के बाद विक्की दिसंबर 2025 में दिल्ली में एक अवॉर्ड सेरेमनी में गए थे और वहां पेरेंटहुड के बारे में बात की। अवॉर्ड लेते हुए उन्होंने कहा, 'थैंक यू, यह मेरे परिवार और ये मेरे नन्हे के लिए है जो आशीर्वाद बनकर आया... पिता बनने के बाद पहली बार शहर छोड़कर आया हूं और बहुत मुश्किल लगा, लेकिन यकीन है जब वह बड़ा होगा और यह देखेगा तो पापा पर गर्व करेगा।'

End of Feed