Katrina Kaif Pregnant: अनुष्का शर्मा के नक्शे-कदम पर चलीं कैटरीना, लंदन में देंगी पहले बच्चे को जन्म!

Katrina Kaif Pregnant: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। कपल इन दिनों वेकेशन में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं और एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को लंदन में जन्म देंगी। एक्ट्रेस का हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद फैंस ने दावा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Katrina Kaif Pregnant: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कपल को लंदन की सड़क पर साथ में चलते हुए देखा गया था। विक्की पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि एक्ट्रेस ने बैगी कपड़ों से अपने बेबी बंप को छिपाया हुआ है। अब जूम ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि एक्ट्रेस वाकई में प्रेग्नेंट हैं।

End of Feed